फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में रैल ट्रैक का क्लियरेंस होगा आसान

Thu, 02 Mar 2017 11:39 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
टिकट चेकिंग के दौरान फौजी ने टीसी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका - फोटो : File Photo
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन की ठीक बगल बनी आरआरआई बिल्डिंग (रूट रिले इंटरलाकिंग) का गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने लोकार्पण किया। तकरीबन ढाई करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई इस आरआरआई बिल्डिंग को अगले तीन महीनों के भीतर अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिसके बाद गोंडा से आने-जाने वाली किसी भी ट्रेन के लाइन क्लियरेंस में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी और लोगों के सफर में 15 मिनट की बचत भी होगी।    

 महाप्रबंधक स्पेशल ट्रेन से गुरुवार को गोंडा पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में लखनऊ और गोरखपुर के बाद गोंडा तीसरा ऐसा रेलवे स्टेशन होगा। जहां ट्रेनों के लाइन क्लियरेंस में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


अभी तक लाइन के काफी देर तक क्लियर न होने से ट्रेनों को जहां के रोक दिया जाता था। जिससे लोगों को काफी देर तक परेशान होना पड़ता था। लेकिन आरआरआई की नई बिल्डिंग का काम अगले तीन महीनों के भीतर जैसे ही चालू होता है।

लाइन क्लियरेंस जैसी समस्या से रेल यात्रियों को निजात मिल जाएगा। इसका सबसे बड़ा लाभ लोगों को समय बचत के साथ मिलेगा।  जीएम ने बताया कि जिस सुशासन एक्सप्रेस का संचालन बलरामपुर से ग्वालियर के बीच हफ्ते मे एक दिन के लिए किया जा रहा है।

उसे वह जल्द ही रोजाना करने पर भी विचार कर रहे हैं। वहीं मनकापुर में डिवाइडर बनाए जाने पर भी रेलवे काम कर रहा है। जिससे रेलयात्रियों का 45 मिनट समय बचेगा। गोंडा से लोग सीधे इलाहाबाद की यात्रा कर सकें।

इसके लिए गोंडा टू इलाहाबाद के लिए जल्द ही नई इंटरसिटी चलाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जीएम के साथ मंडल रेलप्रबंधक आलोक सिंह, चीफ ट्रैक अभियंता शिरीश श्रीवास्तव, धर्मेश खरे, एमके अम्बिकेश आदि रेल अधिकारी मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें