फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर की खराबी से ऑनलाइन बिलिंग में बाधा

Wed, 01 Mar 2017 11:11 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 पावर कॉर्पोरेशन ने शहर की ही तरह ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल की ऑनलाइन फीडिंग का काम तो शुरू कर दिया है। लेकिन आए दिन खराब रहने वाले सर्वर से बिजली की आनलाइन बिलिंग उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।       
विज्ञापन


    बता दें कि जिले के शहर व देहात इलाकों में बिजली की ऑनलाइन बिलिंग का काम जिन दो कंपनियों के सर्वरों से लिया जा रहा है। उसमें शहर के भीतर होने वाली ऑनलाइन बिलिंग एचसीएल कंपनी के सर्वर के थ्रू होती है।

वहीं ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन बिलिंग का काम फ्लूएंट ग्रिड नामक कंपनी के सर्वर के थ्रू किया जाता है। ऑनलाइन बिलिंग के तहत बिजली के सारे बिल, चाहे नकद कैश हो या फिर चेक पेमेंट। सारे बिलों की फीडिंग आनलाइन ही होती है। जबकि पहले यही काम ऑफलाइन फीडिंग में मैनुअल हो जाया करता था।  
विज्ञापन

    
    लेकिन जब से शहरी व देहात क्षेत्रों में आन लाइन बिलिंग का काम चालू हुआ है। सर्वर की समस्या ने बिजली की बिलिंग में लगे कर्मचारियों के साथ बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। इंटरनेट कनेक्शन की ही तरह सर्वर जब-तब फेल हो जाता है।

जिससे लाइन मे लगे उपभोक्ताओं को घंटों परेशान होना पड़ता है। कमोवेश इसकी दुश्वारियां शहरी लोग काफी पहले से भुगतते आ रहे है। जबकि ग्रामीण इलाकों मे हाल में चालू हुई इस आनलाइन बिलिंग से इसकी दुश्वारियों से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी दो-चार होना पड़ रहा है।

बिल काउंटर पर पहुंचते ही लोगों को सर्वर काम न करने की बात कहकर रोक दिया जाता है। इससे लोगो को घंटो लाइन में खड़े रहना पड़ता है।  एक्सईएन अशोक यादव का कहना है कि आनलाइन बिलिंग के तहत जो पैसा पावर कारपोरेशन मे नकद या फिर चेक के जरिए जमा होता है।

उसकी फीडिंग उन्हें आनलाइन ही करके उसकी रसीद उपभोक्ता को देनी होती है। जबकि बिल करेक्शन का काम अगर सर्वर फेल भी है तो सर्वर के चालू होने पर भी हो जाता है। इसलिए कुछ बहुत दिक्कत जैसे बैंकों में लोगों को पैसा निकालते समय उठानी पड़ती है। वैसे ही थोड़ी-बहुत दिक्कत यहां भी होती है। ऐसा नहीं है कि यह दिक्कत केवल एक जिले में ही होती है। सर्वर की खराबी से इसका सामना कई जिलों को करना पड़ता है। लेकिन यह बहुत थोड़ी देर के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें