फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में राजमति व सूरज अव्वल

Sat, 30 Jan 2016 11:24 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दो दिवसीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता में अपना दखखम दिखाने के लिए स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का जमावड़ा हुआ। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन कर अपना दमखम दिखाया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में राजमति व सूरज ने बाजी मारी। जंतु उद्यान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने जनपद स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


युवा कल्याण प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। राज्य मंत्री ने शांति खुशहाली के प्रतीक कबूतरों और गुब्बारों को उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

पहले दिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग में सूरज ने प्रथम व राघवेन्द्र प्रताप ने द्वितीय, बालिका वर्ग में राजमति ने प्रथम व कंचन ने द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राघवेन्द्र प्रथम व संजय द्वितीय, बालिका वर्ग में सुधा मौर्या प्रथम व सीमा वर्मा द्वितीय और 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में दीपक प्रथम व वीरेन्द्र यादव द्वितीय एवं बालिका वर्ग में शालिनी प्रथम व लक्ष्मी कश्यप द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


गोला फेंक में बालिका वर्ग से राशि शुक्ला ने प्रथम व सरिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक राकेश कुमार गुप्ता, दिनकर प्रताप सिंह, जय सिहं,, मधुसूदन चौबे, हसन कुरैशी, रश्मि सिंह, महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सोनी चौहान दिनकर प्रताप सिंह व किशोरी लाल आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 31 जनवरी को कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी व वालीवाल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें