फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्या कर बगीचे में फेंका गया था राजकरन का शव

Sun, 03 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसिया निवासी राजकरन यादव (25) की हत्या के बाद घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बगीचे में शव ठिकाने लगाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने, लीवर फटने और पीठ समेत शरीर के अन्य अंगों में गहरे प्रहार से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने राजकरन के परिजनों से पूछताछ की है। हालांकि परिजनों ने रविवार देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



मृतक के भाई राजबाबू ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे बड़े भाई राजकरन, पिता श्रीपाल के साथ घर से खेत में धान की मड़ाई के लिए निकले थे। दोपहर तक राजकरन खेत नहीं पहुंचे। इस पर भाई राजबाबू ने घर आकर राजकरन की पत्नी अनीता यादव से जानकारी की। देर शाम तक खोजबीन की गई। मगर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह मृतक की मां ननका देवी ने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बगीचे में बेटे राजकरन का शव देखकर ग्राम प्रधान समेत परिजनों को घटना की जानकारी दी। तक जाकर ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाएं तरफ की पसलियां टूटने, लीवर फटने के अलावा पीठ व सीने समेत शरीर के अन्य अंगों पर गहरी चोटें पाई गईं। राजकरन की आंखें फोड़ने के अलावा नाक कटी पाई गई थी। शव निर्वस्त्र हालत में मिला था। कपड़े पास में ही पड़े थे। जिससे शुरुआत से ही मामला हत्या का माना जा रहा था।
विज्ञापन

हालांकि मृतक के भाई राजबाबू का कहना है कि किसी से कोई विवाद नहीं था। वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अयोध्या में राजकरन का अंतिम संस्कार किया है। रविवार को भाई राजबाबू, पिता श्रीपाल, पत्नी अनीता यादव और मां ननका देवी समेत परिजनों से पूछताछ की गई है। हालांकि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी।



दीपावली पर घर आए थे राजकरनभाई राजबाबू ने बताया कि राजकरन लखनऊ में सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते थे। दीपावली से पहले घर आए थे। परिवार में पत्नी अनीता यादव (42) के अलावा तीन बेटे लवकुश (17), कृष्णा (13) व आकाश (06) हैं। परिजनों ने बताया कि बड़ा बेटा हाईस्कूल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें