फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक वोट से जीतकर राजेंद्र बने प्रधान

Fri, 08 Sep 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर के करनूपुर राजा के नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव को प्रमाण पत्र देते आरओ सिद्
विज्ञापन
गोंडा। जिले के छह विकासखंडों की आठ ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें मनकापुर ब्लॉक के करनूपुर राजा ग्राम प्रधान चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। आखिरी समय तक प्रत्याशियों की सांसें अटकी रहीं। यहां राजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी गौरीशंकर को एक वोट से पराजित किया। जबकि वजीरगंज विकासखंड की परसिया ग्राम पंचायत में मिथिलेश ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पारूल को सर्वाधिक 718 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

झंझरी विकासखंड की फिरोजपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी आशीष शुक्ल ने अब्दुल हाफिज को 484 मतों से हराया। पंडरीकृपाल के दत्तनगर विसेन में भी कांटे का मुकाबला रहा। यहां महिमा सिंह ने प्रतिभा सिंह को 18 वोटों से शिकस्त दी। वजीरगंज के रामपुर खरहटा में नारायन ने प्रेम कुमार 382 मतों से हराकर प्रधानी पर कब्जा जमाया। कटरा बाजार ब्लॉक की बरुई गोंदहा ग्राम पंचायत में लता प्रधान चुनीं गईं। उन्होंने रेखा को 173 वोटों से हराया है। कई स्थानों पर वोट का अंतर देखते हुए कुछ प्रत्याशियों ने समय से पहले ही मतगणना स्थल छोड़ दिया। जबकि जीतने के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ खुशी मनाई।
गत छह सितंबर को जिले की आठ ग्राम पंचायतों के उपचुनाव में छह प्रधानों, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य समेत नौ रिक्त पदों को भरने के लिए मतदान कराया गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे से ब्लॉकों पर मतगणना शुरू हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन बेहद चौकस नजर आया। यहां गौरतलब है कि जिला पंचायत मुजेहना-द्वितीय सीट पर खुशबू यादव, तरबगंज की ग्राम पंचायत परियांवा में प्रधान रीता शुक्ला के साथ तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य नीलम यादव के आकस्मिक निधन से सीट खाली हुई थी। नवनिर्वाचित जिपंस खुशबू उनकी बहू हैं। परियांवा के प्रधान भूपमणि शुक्ल की गोली मारकर हत्या के बाद यहां उपचुनाव तय हुआ।उनकी पत्नी रीता शुक्ला की एकमात्र उम्मीदवारी से निर्विरोध निर्वाचन की राह आसान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें