फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान के लिए संघर्ष कर रहे राज ठाकरे : बृजभूषण

Thu, 10 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के भाषा विवाद पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाषा जोड़ने का काम करती है, तोड़ने का नहीं। राज ठाकरे अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का रिश्ता ऐसी हरकतों से नहीं टूटेगा। कहा कि राज ठाकरे को पढ़ने और इतिहास के बारे में जानने की जरूरत है।
विज्ञापन

बृजभूषण ने कहा कि जब औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज को बंदी बनाया था। तब आगरा के घड़ा बनाने वाले व्यापारियों ने उन्हें छुड़ाया था। उन्होंने राज ठाकरे को याद दिलाया कि जिस इतिहास पर वे गर्व करते हैं, उसमें उत्तर भारतीयों का योगदान है। पूर्व सांसद ने 2022 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राज ठाकरे से अयोध्या आने से पहले माफी मांगने को कहा था। उत्तर भारतीयों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों के लिए खेद व्यक्त करने को भी कहा था। बृजभूषण ने कहा कि उत्तर भारतीयों में आक्रोश है और अगर कोई आह्वान करेगा, तो राज ठाकरे उसका सामना नहीं कर पाएंगे।
बलरामपुर में धर्मांतरण को लेकर की जा रही कार्रवाई पर बृजभूषण ने कहा कि इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। मामला किसी के संज्ञान में नहीं था। अब प्रदेश सरकार जबर्दस्त कार्रवाई कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें