फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 400 मीटर दौड़ में राज व मुनिता ने मारी बाजी

Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय डेबरीकला में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ते एथलीट।- संवाद 
विज्ञापन
धानेपुर। कंपोजिट विद्यालय डेबरीकला में सोमवार को बीएसए अमित सिंह ने दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभारंभ किया। 400 मीटर दौड़ (बालक/बालिका) में धानेपुर के राज वर्मा और सिंगारीपुरवा की मुनिता ने बाजी मारी। जिगना के हिमांशु और राजगढ़ की राधना दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की स्पर्धाओं में करमडीह की टीम ने खो-खो और कबड्डी दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका 100 मीटर दौड़ में सुनीता (सिंगारी पुरवा) प्रथम और मीना (मेईदूबे) द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ (बालक/बालिका) में जिगना के दीपांशु चौहान और मेईदूबे की मीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिंगारीपुरवा के दीपेश और राजगढ़ की राधना द्वितीय स्थान पर रहीं।
चक्का फेंक में धानेपुर के राघवेंद्र प्रताप और जमुनही की रेखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में मनीष अव्वल रहे। प्रतिभागियों को बीएसए और बीईओ समय प्रकाश पाठक ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शुभम सोनकर, राजेश मिश्र, राहुल वर्मा, हरिप्रसाद वर्मा, हुकुमचंद वर्मा, शिवओम, तौफीक अंसारी, पुष्पेंद्र वर्मा, आशुतोष पांडेय, शुभम पटेल, पंकज दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें