फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मानसिक स्वास्थ्य व नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

Fri, 11 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
गोंडा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बृहस्पतिवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज व सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, निराशा व आत्मघाती विचारों के संकेतों के साथ ही तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार पांडेय की अगुवाई में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम व संतुलित एवं पौष्टिक आहार को लेकर कार्यक्रम हुआ। मेडिकल कॉलेज के साइक्रेटिक नर्सिंग ऑफिसर कमला मिश्रा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, संयमित दिनचर्या, योग-व्यायाम, अच्छी संगत, समय प्रबंधन, पुस्तकों के अध्ययन और समस्याओं को परिवार, शिक्षक या परामर्शदाता से साझा करने के लिए प्रेरित किया। उमेश भारद्वाज ने तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में ऋषि कुमार शुक्ल, अभिराम वर्मा, शालिनी मिश्रा, सीमा अहमद, महेश यादव आदि मौजूद रहे।
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी हुई। डॉ. सीमा, डॉ. साधना, डॉ. विमला, कंचन व डॉ. आशु त्रिपाठी ने छात्राओं को मानसिक तनाव, निराशा और आत्मघाती विचारों के चेतावनी संकेतों की जानकारी दी। छात्राओं को अपनी समस्याएं परिवार, शिक्षक या परामर्शदाता से साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत एवं गोपनीय परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें