फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज और पूर्ति कार्यालय में भरा बारिश का पानी

Fri, 10 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जलजमाव से बचने और साफ-सफाई रखने की नसीहत दी जा रही है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में व्यवस्था बदहाल है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सीएमओ कार्यालय के बगल और क्षेत्रीय निदान केंद्र (आरडीसी) के सामने बारिश का पानी भरा है। जांच कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। विडंबना है कि जिस स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोगों से बचाव के लिए जलजमाव खत्म करने का संदेश दिया जा रहा है, उसी विभाग का परिसर पानी से लबालब है।
विज्ञापन

उधर, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय परिसर भी जलभराव की चपेट में रहा। राशन कार्ड संबंधी कार्य से रुपईडीह से आई संगीता देवी परिसर में भरे पानी के बीच फिसलते-फिसलते बचीं। शहर के अन्य हिस्सों में भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों पर पानी जमा रहा। अधिवक्ता कृष्णानंद मिश्र ने कहा कि थोड़ी देर की बारिश में ही सरकारी कार्यालयों और सड़कों पर जलभराव होना नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें