फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्पर निर्माण में बारिश ने डाला अड़ंगा

Wed, 09 Jul 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जलस्तर बुधवार को स्थिर बना रहा। मंगलवार को सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से एक मीटर 10 सेमी नीचे चला गया था। डिस्चार्ज घटकर 64 हजार क्यूसेक पहुंच गया।
विज्ञापन

बुधवार को लगातार हो रही बारिश व बैराजों से छोड़ गए 1.64 लाख क्यूसेक पानी से सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। जानकार बताते हैं कि जुलाई में इसी तरह से जलस्तर घटता-बढ़ता रहेगा। बांध को बचाने के लिए बनाए जा रहे स्पर का निर्माण तेजी पकड़ चुका है। हालांकि, बरसात की वजह से काम में थोड़ी परेशानी भी आई। स्परों के निर्माण व बांध को पत्थर से पिचिंग करने का काम चल रहा है। अनुमान है कि यह काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
उधर लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात से बांध पर पत्थर पहुंचाने का काम बाधित रहा। रेनकट भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज आर्य का कहना है कि बाढ़ का पानी अभी बहुत नीचे है। नदी के आसपास मैदानी इलाके खाली पड़े हैं। कटान नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें