फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर मनाया भारतीय मांग दिवस

Mon, 02 Feb 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रेल परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एनई रेलवे मजदूर यूनियन के लोग। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के तत्वावधान में रेल कर्मचारियों ने सोमवार को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया। रेलकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर रैली निकाली और भारत सरकार व रेलवे बोर्ड पर कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धरने में प्रमुख रूप से रनिंग कर्मचारियों के माइलेज रेट में 25 प्रतिशत वृद्धि तथा उसके 70 प्रतिशत हिस्से को आयकर से मुक्त करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और जोखिम भरी ड्यूटी के बावजूद रनिंग स्टाफ को वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही आठवां वेतन आयोग शीघ्र लागू करने, सभी विभागों में कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश जल्द जारी करने तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं में ओपीएस के समान सुविधाएं देने की मांग दोहराई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
आंदोलन में लखनऊ मंडल के अध्यक्ष कॉमरेड रामनगीना, उपाध्यक्ष कॉमरेड विनोद श्रीवास्तव, शाखा मंत्री योगेश शर्मा, फरहान खान, आबिद अली, संजय मिश्र, दीपक शुक्ल, विनोद पाल, तारकेश शर्मा, अभिषेक खरवार, शिव शक्ति मेहता, पिंटू कुमार, पंकज श्रीवास्तव, जनार्दन यादव, ऋषिकेश सिंह, प्रमोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें