फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1.22 लाख उपभोक्ताओं का 33 करोड़ निगेटिव बिल

Mon, 02 Feb 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडल के चारों जिलों में निगेटिव बैलेंस वाले 1.22 लाख उपभोक्ताओं का 33 करोड़ निगेटिव बिल है। इसे रिचार्ज कराने के लिए पावर कार्पोरेशन ने सोमवार से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 7 फरवरी 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन

जोन के चार जिलों गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में 1,52,492 इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 1,36,906 उपभोक्ताओं का संयोजन प्रीपेड में बदल दिया गया है, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से रिचार्ज कराते हैं और बिल जमा करने की झंझट से मुक्त रहते हैं।
वर्तमान में 1,22,742 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का लगभग 33 करोड़ रुपये का निगेटिव बिल है। ऐसे उपभोक्ताओं ने अधिक बिजली का उपभोग किया है लेकिन भुगतान नहीं किया। स्मार्ट मीटर में बैलेंस रहते हुए ही बिजली आपूर्ति चालू रहती है और बैलेंस खत्म होने पर आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। यदि बैलेंस शाम 5 बजे के बाद या अवकाश में समाप्त होता है, तो अगले कार्य दिवस तक बिजली मिलती रहती है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा
इस अभियान का उद्देश्य सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को जागरूक करना है। टीमों द्वारा निगेटिव बिल वाले उपभोक्ताओं से संपर्क कर रिचार्ज प्रक्रिया समझाई जा रही है। उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सत्यापित किए जा रहे हैं और उन्हें यूपीपीसीएल ऐप तथा ऊर्जा सेवा सरयू ऐप इंस्टॉल करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन ऐप के माध्यम से घर बैठे अपनी बिजली खपत की निगरानी और बिल की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निगेटिव बैलेंस को समाप्त करें और आवश्यकतानुसार एडवांस रिचार्ज कराएं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिए अधीक्षण अभियंता (विद्युत) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें