फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहली ही बारिश में गिरी रेलवे स्टेशन की दीवार

Mon, 29 Jun 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
स्टेशन पर गिरी दीवार।
विज्ञापन
मनकापुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चार माह पूर्व बनी सुरक्षा दीवार पहली ही बारिश में रविवार रात भरभराकर गिर गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। 75 मीटर लंबी इस दीवार के निर्माण पर आठ लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष तीन अगस्त को क्षतिग्रस्त हुई इस दीवार के पुनर्निर्माण का ठेका रेलवे प्रशासन ने श्रीराम कंस्ट्रक्शन को दिया था। कार्य निरीक्षक (आईओडब्लू) रणधीर मौर्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ठेकेदार का भुगतान अभी नहीं हुआ है। ठेकेदार केपी वर्मा ने किसी भी लापरवाही से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि निर्माण मानकों के अनुरूप हुआ था। प्लेटफॉर्म पर केबल बिछाने का काम दूसरी फर्म को दिया गया था। उस फर्म ने नींव के पास खुदाई की थी, जिसमें बारिश का पानी भर जाने से दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें