गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक निबंधक सहकारिता (एआर कोऑपरेटिव) रविशंकर का वेतन रोकने के निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए हैं।
डीएम ने सभी विभागों को कम से कम पांच स्थानों को मॉडल पौधरोपण स्थल के रूप में चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी विभाग दो दिन के भीतर चयनित स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ई-वेस्ट प्रबंधन व मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्रों के संचालन और प्रगति की भी समीक्षा की। सीडीओ दयानंद प्रसाद, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।