फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 45 करोड़ से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, मिलेगा जाम से छुटकारा

Thu, 09 Apr 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। गोंडा-गोरखपुर रेल मार्ग पर झिलाही और मनकापुर स्टेशन के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-245 पर जल्द ही 45 करोड़ रुपये की लागत से टू-लेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। रेल मंत्रालय से आरओबी बनवाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके बनने से करीब 20 हजार की आबादी को जाम की परेशानी से छुटकारा मिलने के साथ आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के चलते बीते लंबे समय से क्षेत्रीय लोग जाम की समस्या से जूझते हुए परेशानी उठा रहे हैं। गोरखपुर-गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों का लगातार आवागमन होने के कारण फाटक बार-बार बंद करना पड़ता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए गोंडा सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई थी। रेलवे बोर्ड ने आरओबी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी।
ओवरब्रिज बनने के बाद इस व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया जाएगा और वाहनों का आवागमन पूरी तरह सुगम हो जाएगा। इससे न केवल जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी कम हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और आगे की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



रेल मंत्री का जताया आभार

ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा और लोगों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें