फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांचवें आरोपी की तलाश में आसपास के जिलों में दबिश

Mon, 14 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में पांचवें आरोपी की तलाश तेज हो गई है। पुलिस टीमें आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही हैं। परसपुर पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सीओ करनैलगंज पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस टीमें पांचवें आरोपी की तलाश में लगी हैं। दूसरे जिलों में भी टीमें भेजी गई हैं। उधर, रेक्सड़िया गांव में विनोद के घर और वहां पहुंचने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शाहपुर बाजार में चहल-पहल सामान्य हो गई है, लेकिन विनोद के घर में मातम पसरा है। पत्नी ऊषा, पिता अतारु लाल, बेटे राजा साहनी, बेटियों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

विनोद को घेरकर किया था हमला
45 वर्षीय विनोद साहनी बुधवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास बाइकों से पहुंचे कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा और कांता व भाले से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद को सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज और हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मृतक के घर समेत अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें