फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 9 गांवों में मारा छापा, 190 लीटी कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली के साथ ही पंचायत चुनाव में कच्ची शराब की आपूर्ति रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार को नौ गांवों में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने 190 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चार लोगों समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पसका प्रभारी उप निरीक्षक रणजीत यादव, एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने टीम के साथ बुधवार को बरुहा मांझा गांव के समीप सोतिया किनारे छापा मारा।
जहां कच्ची शराब बना रहे ग्राम बांसगावं थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी निवासी सूबेदार सिंह, श्रीचंद, करिया व नन्हके को दबिश देकर गिरफ्तार कर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व लहन बरामद किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूबेदार सिंह, श्रीचंद, करिया व नन्हके को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर मंगलवार को तहसीलदार मनकापुर मिश्रीसिंह चौहान व थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में चलाये गए अभियान के दौरान पुलिस व राजस्व टीम ने छपिया थाना क्षेत्र के पल्टीपुर, नयनजोत, भौरहा, घनश्यामपुर, ककरघटा, भवाजितपुर, विश्नोहरपुर, बासदेवपुर ग्रंट सहित कई स्थानों पर छापा मारा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 50 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में लहन बरामद किया गया है। पांच लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट व चौदह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें