फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 47 दुकानों पर छापा, चार के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
17द्दस्रड्डश्च17-गोंडा के करनैलगंज में जायसवाल खाद भंडार पर छापेमारी कर जांच करते जिला कृषि अधिका? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को 48 थोक एवं फुटकर खाद विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। जिसमें चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं 26 दुकानों से खाद का नमूना लेकर 6 दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। इस कार्रवाई के बाद खाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी नितिन बंसल के निर्देश पर समस्त चारों तहसीलों में छापा मारने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन

तहसील सदर एवं मनकापुर में उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी एवं तरबगंज तथा करनैलगंज में जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव को नामित किया गया था। टीम ने कार्रवाई के दौरान पूरे जिले में 48 उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ छापेमारी की। एवं 26 दुकानों से उर्वरक का नमूना लिया गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा तरबगंज एवं करनैलगंज में 16 नमूना एवं चार दुकानों को निलंबित किया गया तथा उप कृषि निदेशक द्वारा सदर एवं मनकापुर में 9 नमूना गर्हित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान कृषि सेवा केंद्र लव्वाटेपरा बेलसर, जायसवाल किसान सेवा केंद्र बेलसर, शुक्ला खाद भंडार शुकुलगंज बेलसर एवं आजाद खाद भंडार बालपुर की दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
डीएओ ने बताया कि नमूने को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जो दुकानें बंद पाई गईं या उनके द्वारा सूचना व रेट बोर्ड, रखरखाव सही नहीं था। उन छह दुकानदारों से स्पस्टीकरण मांगा गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ छापा मारने से खाद के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वही जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। लगातार टीमों के द्वारा औचक निरीक्षण जारी रहेगा। किसी भी दशा में उर्वरकों में मिलावट या कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें