फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। तालाब में डूबकर एक बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना थाने पर दी गई है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा सोनापार गांव निवासी राम अधार की पुत्री पुस्सु (6) की मंगलवार की देर शाम गांव के पास ही तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रमाकांत मिश्र ने बुधवार को बताया कि बच्ची के डूबने की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। जब बच्ची की खोजबीन शुरू हुई तब तालाब के किनारे उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि बच्ची मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं थी। घटना की सूचना थाने पर फोन के माध्यम से दी गई है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। थानाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका की डूबने की सूचना थाने पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें