पूर्वांचल के देवरिया जिले के रुद्रपुर से शुरू हुई किसान रथ यात्रा का पड़ाव गुरुवार को गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में होगा। वजीरगंज के राजेंद्र नाथ लाहिड़ी इंटर कालेज मैदान में खाट सभा का आयोजन होगा जिसमें राहुल गांधी सीधे किसानों से रूबरू होंगे।
कांग्रेस के प्रवक्ता सुरदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कटरा शिवदयाल गंज के रास्ते गोंडा में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे राजेंद्र नाथ लाहिड़ी इंटर कालेज डुमरियाडीह में उनकी खाट महासभा आयोजित होगी जिसमें राहुल गांधी सीधे किसानों से वार्ता करेंगे। उनकी समस्याएं जानेंगे और उन्हें केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे बताएंगे।