फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता व हाथापाई पर भड़के

Sat, 07 Nov 2015 12:04 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध लेखपाल के साथ की गई अभद्रता व हाथापाई से नाराज अन्य लेखपालों ने शुक्रवार को जमकर बवाल काटा। लेखपालों ने तहसील कार्यालयों में ताला जड़कर आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे बेमियादी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को तुलसीपुर तहसील कार्यालय में ताला जड़कर प्रदर्शन करते हुए लेखपाल संघ के जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार व लेखपाल संघ के मंत्री दुर्गेश कुश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार की शाम रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध लेखपाल रघुराज मिश्रा तहसील परिसर स्थित कार्यालय में निर्वाचन संबंधी काम कर रहे थे।

इसी बीच एक वकील ने कार्यालय में घुसकर रघुराज के साथ अभद्रता व हाथापाई की। इन लोगों का कहना है कि रघुराज के साथ अभद्रता करने वाले वकील के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


लेखपालों ने तहसील कार्यालयों में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उच्चाधिकारियों व पुलिस ने वकील के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजेश्वरी मौर्य, घनश्याम जायसवाल व राधेश्याम श्रीवास्तव आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें