फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News : बारिश से भरभराकर ढही कच्ची छत, युवती की मौत, भाभी-भाई घायल

Fri, 09 Aug 2024 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

रायबरेली जिले में बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम गांव में शुक्रवार को बारिश के चलते कच्ची छत भरभराकर ढहने से मलबे में दबकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी-भाई घायल हो गए।
विज्ञापन
बारिश में गिरी छत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले में बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम गांव में शुक्रवार को बारिश के चलते कच्ची छत भरभराकर ढहने से मलबे में दबकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी-भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

पश्चिम गांव की रहने वाली जीनत बानो (19) पुत्री रहमत अली, उसकी भाभी रूबीना (२5) पत्नी किस्मत अली, भाई किस्मत अली (27) पुत्र रहमत अली शुक्रवार दोपहर घर के अंदर मौजूद थे। जीनत बानो नमाज पढ़ रही थी। इसी दौरान भारी बारिश के कारण कच्ची छत भरभराकर ढह गई। इसमें तीनों मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबे को हटा कर तीनों को मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रियासकांत ने जीनत बानो को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

मृतक जीनत बानो के पिता रहमत अली कच्चे बर्तन बनाकर बेचने का काम करते हैं। जीनत बानो की मौत से मां शरीफुन निशा, पिता रहमत अली, भाई साबिर अली तथा जब्बीर अली समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दीवार पक्की थी, लेकिन छत कच्ची थी। बारिश से छत में सीलन आ गई थी। छत ढहने के चलते मलबे में दबकर युवती की जान गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें