फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पाक-कला प्रतियोगिता में कमर जहां अव्वल

Sat, 22 Mar 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पंतनगर ​स्थित निजी लॉन में पाक कला प्रतियोगिता में भोजन चखते निर्णायक मंडल के सदस्य। -स्रोत: वि
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने शनिवार को जिला स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। इसमें बड़गांव उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोईया कमर जहां बानो ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि कंपोजिट विद्यालय डेहरास की रसोइया राधा देवी को दूसरा व प्राथमिक विद्यालय रेहार की रसोइया बिट्टन देवी को तीसरा स्थान मिला। तीनों विजेताओं को 3500, 2500 व 1500 रुपये की पुरस्कार राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पंतनगर स्थित एक निजी लॉन में जिले में मध्याह्न भोजन योजना में गुणवत्ता लाने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना देने के लिए जिला स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ब्लॉकवार स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करने वाले रसोइयाें को बनाने के लिए एक ही तरह की खाद्य सामग्री दी गई। इन सभी ने उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री से रोटी-सब्जी व तहरी बनाई। प्रतियोगिता में जीजीआईसी प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी और एक निजी रेस्टोरेंट के चीफ कुक ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए सभी के बनाए गए भोजन का स्वाद चखा गया।
पाक कला का बेहतर प्रदर्शन करने पर नगर क्षेत्र के बड़गांव उच्च प्राथमिक विद्यालय की रसोइया कमर जहां बानो ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शामिल अन्य रसोइयों को 600 रुपये की सांत्वना पुरस्कार राशि भी उनके खाते में प्रेषित की जाएगी। इस मौके पर एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, बीएसए अतुल तिवारी, शिक्षक नेता अशोक पांडेय सहित अन्य लोगों ने मौजूद रहकर रसोइयों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने की हिस्सेदारी
प्रतियोगिता में करीब 30 रसोईयों ने हिस्सेदारी की। इसमें तरबगंज, छपिया व मनकापुर से एक-एक जबकि अन्य ब्लॉकों से दो-दो रसोईयों ने प्रतिभाग कर अपनी पाक कला का हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें