बभनान-मनकापुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - संवाद
बभनान/मसकनवा। बभनान-मनकापुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को शुरू हो गया। टीम ने बभनी खास में अतिक्रमण ढहाया। इसके साथ ही फूलपुर में मार्ग पूरी तरह साफ कराया गया।
परसा तिवारी बाजार में टीम पहुंची तो व्यापारियों ने स्वयं ही दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। विभाग एनएच 727जी पर स्थित अमवा, बल्लीपुर, बेनीपुर, मसकनवा, रानीजोत, खपरीपारा सहित कई गांवों में अभियान चलाएगा। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर राजस्व व पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। इस मौके पर तहसीलदार सुभद्र प्रसाद, जय प्रकाश, मनोज कुमार, उमेश कुमार, ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।
आशियाना उजड़ने से रोजी-रोटी का संकट
मनकापुर-बभनान मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान से दशकों से रह रहे परिवारों के सामने संकट आ गया है। सुरेश, संजय, राजू, दिनेश और गुड्डू का कहना है कि छोटे व्यवसाय के सहारे उन्होंने जिंदगी गुजारी है। अब आशियाना उजड़ने से उनके सामने रोजी-रोटी और पुनर्वास का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। (संवाद)