फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन पर जागा पीडब्ल्यूडी, सड़क मरम्मत कार्य शुरू

Tue, 14 Jul 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा से उतरौला जाने वाली सड़क धानेपुर बाजार में बदहाली की शिकार है। ब्लॉक के पास करीब एक किमी सड़क टूटकर तालाब में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व मेहनौन की सपा विधायक नंदिता शुक्ला ने धानेपुर बाजार मे बदहाल सड़क की हकीकत देखी थी और कस्बा वासियों को इस समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एससी वर्मा को तीन दिन के भीतर सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था लेकिन तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


वादा खिलाफी देख कस्बे का युवा वर्ग शनिवार से लगातार सड़क के निर्माण को लेकर बाजार में प्रदर्शन कर रहा था। सोमवार को पीस कमेटी की बैठक में सड़क व बिजली को लेकर लोगों ने उप जिलाधिकारी सदर से सवाल किया था।

ग्रामीणों के सवालों से घिरे उप जिलाधिकारी ने भी माना था कि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने डीएम के आदेश की अवहेलना की है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन के कड़े तेवर के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को सड़क की मरम्मत के लिए बोल्डर गिराने का काम शुरू करा दिया। सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें