कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में लगने वाले मेले में प्रतिभाग करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए गोंडा-मनकापुर व अयोध्या के बीच एक जोड़ी स्पेशल सवारी गाड़ी का संचालन 19 नवंबर से किया जाएगा। ये ट्रेनें 26 नवंबर तक संचालित की जाएंगी।
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के तहत 14 कोसी व पंच कोसी परिक्रमा का आयोजन होता है। यह परिक्रमा 21 नवंबर से शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए न सिर्फ आसपास के जिलों बल्कि अन्य प्रदेशों से लोग आते हैं।
श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने यह कदम उठाया है। उक्त पैसेंजर ट्रेन गोंडा स्टेशन पर 22:30 पर पहुंचेगी और सुबह 3:25 पर प्रस्थान करेगी।