ऐसे में इन बीजों के जमाव की संभावना न के बराबर है। बुधवार को यही बीज किसानों तो बेचा जा रहा था। बीज की गुणवत्ता को लेकर बुधवार को जब किसानों ने शिकायत की तो वहां मौजूद कर्मचारी देवी प्रसाद ने बीज बदलने से मना कर दिया। इस बात से किसान भड़क गए।
क्षेत्र के किसान सूबेदार वर्मा, अब्दुल हक, विजय, ननकऊ, प्रदीप तिवारी, कल्लू अंसारी, लंबू मिश्रा, अनिल कुमार आदि का आरोप है कि चना व मटर के बीज में घुन लगा हुआ है। इस बीज को जबरन किसानों को बेचा जा रहा है। साथ ही गेहूं के बीज पर भी अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं।
नाराज किसानों ने गोदाम के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और सहायक विकास अधिकारी कृषि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर सहायक विकास अधिकारी कृषि अंबिका यादव ने आरोपों को निराधार बताया है।
इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा का कहना है कि किसानों को खराब बीज बेचे जाने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच करायी जाएगी।