फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईटेंशन तार व रेलवे क्रॉसिंग के पास नहीं सजेंगे पूजा पंडाल

Thu, 08 Oct 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक में मौजूद डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अ​भिषेक और कार
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र और दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हाईटेंशन तार व रेलवे क्रॉसिंग के पास पंडाल नहीं सजाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को पंडालों, विसर्जन स्थलों और संबंधित मार्गों का स्वयं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विसर्जन घाटों पर प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई और गोताखोरों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। आयोजकों को विसर्जन के दौरान बच्चों को घाट पर नहीं ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंडालों के पास पर्याप्त पानी की व्यवस्था रखने को भी कहा गया। बैठक में एसपी अभिषेक झा, एडीएम प्रमोद झा, एएसपी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष, धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

अफवाह व भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी नजर
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली सामग्री और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्षों को डीजे संचालकों से संपर्क कर ध्वनि की तीव्रता निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक में मौजूद डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अभिषेक और कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें