फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1214 पंचायतों में प्रचार थमा, 16 ब्लाक से आज रवाना होंगीं 4428 पार्टियों

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को 16 ब्लाकों से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएंगी। पुलिस लाइन से फोर्स शनिवार को ही ब्लाकों के लिए भेज दी गई है। डीएम व एसपी ने पुलिस कर्मियों को मतदान के दिन की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

1214 पंचायतों में 1203 में प्रधान पदों के लिए और अन्य में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के लिए मतदान होंगे। 18 हजार के करीब मतदान अधिकारी पंचायत चुनाव में सोमवार को मोर्चा संभालेंगे। 4428 बूथों पर पंचायत चुनाव के 27 हजार दावेदारों के भाग्य फैसला 26.69 लाख मतदाता करेंगे। मतदान के लिए कर्मियों की रवानगी 16 ब्लाकों से नोडल अधिकारियों के साथ ही 231 सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे।
पंचायत चुनाव में 231 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 4 जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर मजिस्ट्रेट पूरी व्यवस्था संभालेंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही सुरक्षा के इंतजाम प्रशासन ने किया है। पंचायत चुनाव ईवीएम के बजाए बैलेट से होंगे। जिले के 1204 पंचायतों के प्रधान पदों, 1612 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों, 15410 सदस्य ग्राम पंचायतों और 65 सदस्य जिला पंचायतों के पदों पर होने वाले चुनाव में बैलेट बाक्स का उपयोग होगा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव ही नहीं है। इनकी संख्या पांच हजार से अधिक वार्डों में है, जहां से किसी ने पर्चा ही नहीं भरा है। निर्वाचन विभाग बैलेट बाक्सों को सुरक्षित करने के साथ ही दुरुस्त करके ब्लाकों पर भेज चुका है। मतपत्र भी भेजे जा चुके हैं, पोलिंग पार्टियों की रवानगी 16 ब्लाकों से 18 को होगी। उसी दिन बैलेट बाक्स व मतपत्र मतदान कर्मियों को दिए जाएंगे।
जिले में प्रत्याशियों की मौत हो जाने से दो पंचायतों में मतदान नहीं होगा। इसके लिए अलग से तिथि तय की गई है। रूपईडीह के भवानीपुर उपाध्याय और मुजेहना के बेलहरी में नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया 19 को ही शुरू होगी। उसी दिन नामांकन होगा और 20 को पर्चे की जांच होगी। 21 को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 29 को मतदान होगा और दो मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें