फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ेंगी जनता बसें, 20 प्रतिशत कम होगा किराया

Wed, 05 Nov 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अब गांवों तक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा के लिए जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। इस बस सेवा में यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम किराया देना होगा। फिलहाल, बस सेवा शुरू होने की तिथि का अभी निर्धारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

परिवहन निगम प्रशासन ने बताया कि ऐसी बसें, जो अब तक आठ लाख किलोमीटर या उससे अधिक दूरी तय कर चुकी हैं, उन्हें जनता बस सेवा के रूप में ग्रामीण रूटों पर संचालित किया जाएगा। इन बसों को बेहतर स्थिति में लाने के लिए मरम्मत और रंग-रोगन किया जा रहा है।
जनता बस सेवा का किराया अन्य सामान्य बसों की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, किसानों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों को राहत मिलेगी। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में टेंपो, मैजिक और निजी वाहनों से यात्रा करने वालों को अधिक किराया देना पड़ता था। जनता बस सेवा से उन्हें सुरक्षित, सस्ती और समयबद्ध यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन






पहले चरण में दो रूटों पर चलेंगी बसें

परिवहन निगम ने पहले चरण में गोंडा डिपो से दो रूटों पर जनता बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। गोंडा–करनैलगंज–चकरौत–अयोध्याधाम रूट लगभग 90 किलोमीटर लंबा होगा। बस रोजाना दो फेरों (आना-जाना) में कुल 180 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
गोंडा–रामापुर–दुबहा बाजार रूट 35 किलोमीटर लंबा है। यह बस दिनभर में चार फेरे (कुल 140 किलोमीटर) लगाएगी। दोनों बसें दिनभर निर्धारित रूटों पर चलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रात हाॅल्ट करेंगी, ताकि अगले दिन तड़के वहीं से अपनी सेवा प्रारंभ कर सकें।


ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ

जनता बस सेवा का यह पहला चरण एक प्रयोगात्मक रूप में शुरू किया जा रहा है। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या, किराया संग्रह और संचालन व्यय का विश्लेषण करने के बाद दूसरे चरण में और रूट जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

- कपिल देव, एआरएम गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें