गोंडा। 48 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को मां पाटेश्वरी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कैडेट्स को विभिन्न प्रकार का अभ्यास कराया गया।
कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह ने छात्रों समान गति से चलना, सलामी देना, लाइन गठन, कमांड पर त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षक ने कहा कि इससे छात्रों में नेतृत्व विकास, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, योग व महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।