फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिलाओं को मिलेगी मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा

सार

गोंडा में आईजी अमित पाठक ने मिशन शक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं और सेवाओं पर गोष्ठी आयोजित की। केंद्रों में महिलाओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे महिला सुरक्षा और सहायता प्रणाली मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आईजी अमित पाठक ने पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में केद्र प्रभारियों एवं कर्मियों से मिशन शक्ति केंद्र के महत्व और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील प्रकरणों में महिलाओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


आईजी ने उन्हें एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) संचालन, प्रशिक्षण और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। कहाकि प्रत्येक मिशन शक्ति केंद्र में महिला व पुरुष निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी और महिला होमगार्ड की तैनाती होगी। मिशन शक्ति केंद्र महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला बीट योजना का संचालन करेगा। एफआईआर और मामलों का रिकॉर्ड रखेगा, समय से मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करेगा और पीड़िताओं की काउंसिलिंग, कानूनी सहायता, पुनर्वास और क्षतिपूर्ति जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा। गोष्ठी में एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय, समस्त सीओ केंद्रों के प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं, बुधवार की रात आईजी ने शहर का भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकार केे बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें