फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ

Thu, 25 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

इटियाथोक के करुआपारा और बिनोहनी गांवों में दस दिवसीय रामलीला का शुभारंभ विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने किया। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह की लीला का आकर्षक मंचन प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटियाथोक। करुआपारा और बिनोहनी में 10 दिवसीय रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार रात हुआ। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री रामलीला आयोजन समिति करुआपारा के कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह की लीला का मनोहर मंचन किया। इसमें दिखाया गया कि नारद तपस्या में लीन हो जाते हैं, जिससे इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। इंद्र के सेवक उनकी तपस्या भंग करने में असफल रहते हैं। इसके बाद नारद को घमंड हो जाता है, जिसे चूर करने के लिए भगवान विष्णु उन्हें बंदर का स्वरूप दे दिया। नारद जब इस रूप में राजा शील निधि की पुत्री के स्वयंवर में पहुंचते हैं, तो उनका उपहास होता है और उनका घमंड चूर-चूर हो जाता है। बिनोहनी गांव में भी नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर काशी प्रसाद, राजित राम, अयोध्या प्रसाद, अन्नू पांडेय, अभिषेक, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें