फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रान्तीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से नेहरू स्टेडियम में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। गुरुवार को टीमें स्टेडियम में पहुंच गई हैं। भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि प्रतियोगिता 6 अक्तूबर तक होगी। 32वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पूरी सुविधा दी जा रही है। प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर, तरुण वर्ग के खिलाड़ी करीब 450 की संख्या में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रांतीय खेलकूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी क्षेत्रीय खेलकूद में भाग लेंगे तथा इसमें चयनित खिलाड़ी फिर अखिल भारतीय और एसजीएफ आई में भाग लेंगे। दौड़, कूद और फेंक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार ट्रैक का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्या भारती की दृष्टि से लखनऊ, साकेत, सीतापुर संभाग से संबंधित जिलों के एथलेटिक्स प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। इसमें लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच व हरदोई जनपदों से एथलेटिक्स के खिलाड़ी सम्मिलित होने जा रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 4 अक्तूबर को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, अध्यक्ष जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रांतीय शारीरिक प्रमुख सोमदेव, संभाग निरीक्षक अवरीश कुमार, प्रबंधक अरुण कुमार शुक्ल, संयोजक प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्र, प्रचार प्रमुख जितेंद्र पांडेय हलचल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें