फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Feb 2016 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर कस्बे के समीप बह रही टेढ़ी नदी की धारा सकरी होने वाली है। कारण यह है कि यहां दबंगों ने नदी के तट रामघाट पर करीब चार सौ मीटर तक कब्जा कर लिया है। दबंगों ने काबिज स्थानों पर सीसी पिलर उठाकर मकान का निर्माण शुरू कर दिया, मगर प्रशासन सोता रहा। इन कब्जेदारों के खिलाफ रविवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने मोर्चा खोल दिया। वे सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर पुलिस चौकी बालपुर का घेराव किया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रामघाट से कब्जा खाली कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान परमात्मादीन साहू के नेतृत्व में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने टेढ़ी नदी पुल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में बालपुर पुलिस चौकी पहुंचे और। यहां चौकी का घेराव कर एसडीएम से फोन पर बात की। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होने के कारण मौके पर एसडीएम तो नहीं आ सके, लेकिन एसडीएम के कहने पर पुलिस ने जल्द अतिक्रमण हटवाने की हामी भरी, तब जाकर घेराव समाप्त हुआ।

ग्राम प्रधान बालपुर परमात्मादीन साहू ने कहा कि रामघाट पर अवैध निर्माण 24 घंटे में ढहाया नहीं गया तो धरना-प्रदर्शन कर कस्बे में आमरण अनशन किया जाएगा।

कस्बे के समीप टेढ़ी नदी के तट रामघाट पर कार्तिक में भैय्यादूज के दिन यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता था, मगर रामघाट पर गंदगी व कब्जे के साथ ही पिछले 15 वर्षाें से मेला लगना बंद हो गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बालपुर परमात्मादीन साहू ने कहा कि बालपुर कस्बे के समीप स्थित टेढ़ी नदी के तट रामघाट पर कब्जे की शिकायत एसडीएम करनैलगंज से की गई है। उन्होंने कोतवाल करनैलगंज दिवाकर सिंह को निर्माण कार्य रोकवाने के निर्देश दिए थे। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

कोतवाल करनैलगंज दिवाकर सिंह ने कहा कि बालपुर कस्बे के पास स्थित टेढ़ी नदी के तट रामघाट पर चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। निर्माण कार्य को रोकवाने का आदेश मिला था। इस पर निर्माण कार्य तत्काल रोकवा दिया गया है।

एसडीएम करनैलगंज अनिल मिश्र ने कहा कि बालपुर कस्बे के पास स्थित टेढ़ी नदी के तट रामघाट पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है। मौके पर राजस्व टीम भेजकर उसकी जांच कराकर निर्माण ढहाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें