फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 वार्डों में मतदान

Sun, 21 Feb 2016 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव के लिए रविवार को 17 ग्राम पंचायतों में 36 वार्डों में मतदान हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य उप चुनाव में 55 फीसदी वोट पड़े। जिले में हाल ही में हुए सामान्य ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन न किये जाने से करीब दो हजार सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। इसमें से बाद में ग्राम प्रधानों के मैनेजमेंट से कई वार्डों  में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। 17 ग्राम पंचायतों में 36 वार्ड मेंबरों के लिए चुनाव हुआ।
विज्ञापन


रविवार को 17 ग्राम पंचायतों के 36 वार्ड मेंबरों के लिए 132 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ। कटरा बाजार ब्लॉक के झौहना ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में 186 मतों में कुल 85 मत ही पड़े। दोपहर बाद बूथ पर सन्नाटा पसर गया।

इसी तरह बेलसर ब्लॉक में भी दोपहर बाद सन्नाटा हो गया। इसी तरह 17 ग्राम पंचायतों में 36 वार्ड का चुनाव शांतिपूर्ण निपट गया। इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायत उप चुनाव में कुल 55 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन


मतपेटिया स्ट्रॉग रूम में कड़ी सुरक्षा में जमा करा दी गई हैं। 23 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें