फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसपी ऑफिस पर सभासदों का प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते सभासद। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आवास विकास प्रथम के सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव के घर पर हुई चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को नगर पालिका परिषद गोंडा के सभासदों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी अंकित मित्तल से मुलाकात कर मामले का खुलासा करके सामान बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 31 अगस्त की रात में घर में घुसे चोर आलमारी तोड़कर 50 हजार नकदी, सोने का हार, माथबेंदी, झाला, नथुनी, कमरपेटी, सोने की चार चेन, 15 अंगूठी, चार कंगन, झुमकी, नौ जोड़ी टप्स, पाजेब व 12 पायल चुरा ले गए थे। 11 दिन बीतने के बाद भी नगर कोतवाली पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
नाराज सभासदों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। सभासदों ने बताया कि एसपी अंकित मित्तल ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अलंकार सिंह, शशांक श्रीवास्तव, फहीम सिद्दीकी, वैभव कसौंधन, शाहिद अली कुरैशी, मो. इसराइल, अल्पना सिंह, ताहिर अहमद, अब्दुल्ला अंसारी, अफजल खान, उर्मिला मिश्रा, हाजी सईद, आफताब तन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें