फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खुलने के विरोध में हंगामा

Fri, 14 Apr 2017 10:29 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली क्षेत्र के पहलवारा मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। मोहल्लावासियों ने जमकर हंगामा किया और तत्काल शराब की दुकान हटाने की मांग की। लोगों का आरोप है कि यह दुकान नेशनल हाईवे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


जबकि इसे पांच सौ मीटर से दूर होने चाहिए। सूचना पर पहुचे कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान हटवाए जाने की मांग की। दुकान न हटने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।    
 
मोहल्ले में शराब की दुकान संचालित करने के विरोध में शुक्रवार को मोहल्ले के अनीस, शकील, शफीक, दिनेश, सन्नी देवी, मोनू कश्यप, बिट्टू, मन्ना, सुनीता, प्रियंका, अंजली, नौशाद, सतीश, सविता, रुपाली, सलाहुद्दीन, सैफाली नेहा सहित तमाम लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि यह दुकान बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर  ही संचालित की जा रही है जबकि इसे 500 मीटर के दायरे से बाहर होनी चाहिए।
विज्ञापन


दुकान पर दिन भर जमावड़ा लगा रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं व बेटियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही शराब की दुकान नहीं हटवाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें