फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आईडी काॅलेज में प्रवेश पर रोक

Tue, 11 Aug 2015 11:50 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता मजबूत करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन काफी सख्त हो गया है। महाविद्यालय परिसर में ड्रेस व परिचय पत्र के बिना प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि कक्षाओं से गायब रहने वाले छात्र-छात्राओं को अब बक्शा नहीं जाएगा।

75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तो होगी ही साथ ही साथ उन्हें विश्वविद्यालय की परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा। सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय ड्रेस पहनकर आना होगा। महाविद्यालय में प्रवेश करते ही छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र अपने साथ रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें