फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिव्यांगजनों के उत्पादों को मिला बाजार

Wed, 04 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दीपावली मेले में खरीदारी करते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। पंतनगर स्थित मैरिज हॉल में दो दिवसीय मंडलीय दिवाली मेला आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए स्वनिर्मित उत्पाद बिक्री के लिए सजाए गए। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया। दिव्यांगता को अपनी राह की बाधा नहीं बनने देने वाले ये लोग अगरबत्ती, फूलबत्ती और मिट्टी के दीये बनाकर परिवार की आजीविका चला रहे हैं।
विज्ञापन

छपिया के परसा तिवारी निवासी प्रियंका हाथ से दिव्यांग हैं। परास्नातक और डीएड की पढ़ाई के बाद नौकरी न मिलने पर उन्होंने अगरबत्ती बनाने का काम शुरू किया। वह वर्ष 2023 से मूड़ाडीहा के गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान से जुड़कर यह काम कर रही हैं। उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन मिलता है, जिससे वह आत्मनिर्भर होकर खर्च चलाती हैं।
कटरा बाजार के बरुईगोंदहा निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्र पैर से दिव्यांग हैं। वह घर में रुई की फूलबत्ती बनाते हैं। उनके भाई संजय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करते हैं। सुरेंद्र को दिवाली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बलरामपुर के उतरौला निवासी सज्जाद अपने पिता अब्दुल कलाम की पारंपरिक मिट्टी के दीये बनाने की कला को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी माधवी पांडेय ने बताया कि मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्हें सहायक उपकरणों का लाभ भी दिलाना है। जिलाधिकारी ने लोगों से मेले में पहुंचकर उत्पाद खरीदने और उद्यमियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। इस दौरान दिव्यांगजनों को स्वचलित ट्राईसाइकिल भी वितरित की गईं। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के शिक्षक गौरव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दीपावली मेले में खरीदारी करते लोग। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें