फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम में बदलाव से सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े

Tue, 03 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय की ओपीडी में भी ऐसे मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 1900 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. निशांत पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण की शिकायत बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव करना चाहिए। सुबह और शाम ऊनी कपड़े पहनें। साफ-सफाई का ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें। परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें