फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन संग प्रकाशोस्तव पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
गोंडा में गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव को लेकर नगर भ्रमण में शामिल पंच प्यारे। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सिखों के गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शनिवार को शहर में नगर कीर्तन के संग शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पंच प्यारों के साथ पंजाब की गतका पार्टी के करतब को लोगों ने खूब सराहा। शहर के मालवीय नगर गुरूद्वारे में गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर पिछले तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ के समापन के बाद शनिवार को गुरू की अरदास की गई। इसके बाद गुरूद्वारा से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें पंच प्यारों के संग पंजाब के पीर खालसा दल, हंसदा पाइप बैंड, पटियाला की भांगड़ा पार्टी व गतका पार्टी के कलाकारों का करतब देखने के लिए पूरे रास्ते लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में गुरू नानक स्कूल के बच्चों का भी योगदान रहा। लोगों ने गतका के कलाकारों की खूब सराहना की। शोभायात्रा नगर के सब्जी मंडी, चौक बाजार, मनोरंजन तिराहा, पीपल तिराहा, भरत मिलाप चौराहा व महराजगंज होते हुए गुड्डूमल चौराहे के रास्ते गुरूद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में गुरूद्वारा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा, महामंत्री सरदार राजेन्द्र सिंह खुराना, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह खुराना, सनी खुराना, प्रिंस खुराना, संजू छाबड़ा, हनी छाबड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें