गोंडा के फैजाबाद रोड़ पर बारावफात का निकलता जुलूस।
- फोटो : GONDA
गोंडा। पैगम्बर मोहम्मद साहब के पैदाइश पर जिले भर में ईद मीलादुन्नबी के कार्यक्रम किये जाने के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पैगंबर की पैदाइश की खुशी में शनिवार की रात में अलग-अलग मोहल्ले की मस्जिदों को सजाया गया।
रात में मीलादुन्नबी का कार्यक्रम हुआ जहां पर उलेमाओं ने पैगंबर की ओर से किये गये नेक कामों का जिक्र कर उनके उपदेशों का बयान किया। लोगों ने अपने घरों पर भी पैगंबर के पैदाइश पर रोशनी की और रात में इबादत किया। रविवार को अलग अलग मोहल्ले व मदरसों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान जगह लोगों ने खुरमा, खीर, जर्दा आदि बतौर तबर्रूक वितरण किया।