फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोहरे में पलटी निजी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ जा रही निजी बस सोमवार सुबह कटरा-दुबहा मार्ग पर घने कोहरे के चलते महिलाओं के बचाने के चक्कर में पलट गई। हालांकि हादसे में चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कटरा बाजार क्षेत्र के राजगढ़ से प्रतिदिन एक निजी बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जाती है। सोमवार सुबह लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को लेने के लिए बस कटरा कस्बा जा रही थी। तभी कटरा-दुबहा मार्ग पर दुबहा पुल के पास अचानक दो महिलाएं बस के सामने आ गईं।
घना कोहरा होने के चलते चालक उन्हें दूर से देख न सका। ऐसे में उसने अचानक जब महिलाओं को देखा तो बचाने की कोशिश की। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। हालांकि हादसे में चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें ही आईं हैं।
विज्ञापन

बस चालक मुन्नालाल पंडित ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब घने कोहरे के बीच दो महिलाएं अचानक बस के सामने आ गईं। उन्हें बचाने के चक्कर में बस पुल के आगे तीव्र मोड़ पर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। चालक के मुताबिक बस प्रतिदिन राजगढ़, दुबहा होते हुए बिशेश्वरगंज के रास्ते यात्रियों को लेकर लखनऊ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें