फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एंबुलेंस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोमवार सुबह ई-रिक्शा को एंबुलेंस ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा चालक व उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके भतीजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के नदावा गांव के मजरे पंडित पुरवा का रहने वाला संतोषी उर्फ राहुल दुबे (17) ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार सुबह वह अपने रिश्ते के भतीजे इंद्रजीत लाल दूबे (25) के साथ सब्जी खरीदने ई-रिक्शा से शहर के उतरौला रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी गया था। वहां से सब्जी खरीदकर दोनों लौट रहे थे।
तभी गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा गांव के पास सामने से आ रही एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने संतोषी उर्फ राहुल दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि इंद्रजीत लाल दूबे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें