फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडलीय कारागार में फंदे से लटका मिला बंदी

Mon, 29 Sep 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। दहेज हत्या के मामले में मंडलीय कारागार में निरुद्ध रमजान (26) का शव सोमवार को बैरक में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जेल अधीक्षक मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार देर शाम न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी जेल का निरीक्षण कर रहे थे। तभी जेल में अस्पताल के पीछे अमरूद के पेड़ में गमछे से बंधे फंदे पर बंदी रमजान का शव लटका होने की जानकारी मिली। जेल में ही बंद रमजान के माता-पिता व भाई को बुलाकर पंचनामा कराया गया।
विज्ञापन

परसपुर के लंछनपुरवा दुरौनी निवासी रमजान गत 16 जुलाई से भाई की पत्नी की दहेज हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध था। उसके माता-पिता व भाई भी मंडलीय कारागार में ही निरुद्ध हैं। एक दिन पहले जेल प्रशासन ने परिजनों की आंतरिक मुलाकात कराई थी। सोमवार को रमजान की पत्नी ने भी मुलाकात की थी। जेल प्रशासन का कहना है कि रमजान पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था। इसके बावजूद दहेज हत्या में उसे आरोपी बना दिया गया। इससे वह परेशान था। पिता बरकतउल्ला ने बताया कि रमजान की पत्नी व चार बच्चे घर पर हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें