फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 कर्मचारियों का रोका वेतन

Fri, 05 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति जानने के लिए शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेटों की टीम ने नगर पालिका गोंडा व विकासखंड कार्यालय झंझरी में छापेमारी की, जहां 18 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकते हुए जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रशिक्षु आईएएस आशीष कुमार व एसडीएम सदर जगदीश सिंह ने सबसे पहले विकासखंड झंझरी के कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां उन्हें ब्लॉक के एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, नूरउल, मोहन लाल, एडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव, अंजनी सिंह, आनंद कुमार सिंह, दिनेश कुमार दूबे, दुर्गेश कुमार सिंह अनुपस्थित मिले।

वहीं, नगर पालिका गोंडा में की गई सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की छापेमारी में कर निर्धारण अधिकारी शशिकला, विपिन प्रकाश तिवारी, सुभाषचंद्र चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, अर्जुन प्रसाद, जयंत प्रसाद तिवारी, जलालुद्दीन, रवींद्र कुमार सिंह, मोहम्मद इरफान अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


यहां उपस्थिति रजिस्टर देखने पर पता चला कि पालिका में तैनात कर निर्धारण अधिकारी शशिकला विगत पांच दिनों से गायब चल रही हैं। जबकि उनकी ओर से नपाप के कार्यों में भी किसी तरह की कोई रुचि नहीं ली जा रही।

सिटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर मामले में डीएम आशुतोष निरंजन ने कर निर्धारण अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखे जाने को कहा है। साथ ही प्रशासक को भी उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, दोनों जगहों पर नदारद मिले कर्मचारियों का जिलाधिकारी ने वेतन रोकते हुए सभी से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें