फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह 11 शिक्षकों का रोका वेतन

Tue, 26 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों से मिले हरीश रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विद्यालयों में ताला लटकने व बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहने वाले 11 शिक्षकों का वेतन व तीन शिक्षामित्रों का मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। इन सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों से तीन दिन मेें जवाब तलब किया गया है। वहीं, खामियां मिलने पर चार स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


बीएसए अरुण कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने डीसी निरंकार पांडेय के साथ 26 अप्रैल को बलरामपुर व श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्रों के 11 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चूल्हाभारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुइयाभया व श्रीदत्तगंज के प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में ताला लटकता पाया गया।

चूल्हाभारी के शिक्षक कैलाश द्विवेदी व चंचल शर्मा, सेखुइयाभया की हेडमास्टर किरन देवी, शिक्षिका भारती श्रीवास्तव व गुलाब सिंह एवं आदमपुर के शिक्षक अजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह व शिक्षामित्र नीतू सिंह का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन एवं मानदेय रोक दिया गया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय चूल्हाभारी में छात्र उपस्थित न होने, बिना सक्षम अधिकारी के अवकाश प्रार्थना स्वीकृत न होने एवं व्यवहार पंजिका उपलब्ध न कराने पर हेडमास्टर विकलीश जहां व शिक्षिका रेनू सिंह, प्राथमिक विद्यालस सेखुइयाभया में 136 के सापेक्ष सात छात्र उपस्थित होने एवं एमडीएम रजिस्टर पर 60 छात्र अंकित करने के आरोप में शिक्षामित्र स्मृता सिंह, श्रीदत्तगंज के प्राथमिक विद्यालय संझवल प्रेमनगर में 23 अप्रैल से लगातार स्कूल न आने व 133 के सापेक्ष सात छात्र उपस्थित होने के आरोप में शिक्षामित्र खुसनुदा बानो, उच्च प्राथमिक विद्यालय संझवल प्रेमनगर में 20 अप्रैल से बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर न करने एवं 49 के सापेक्ष पांच छात्र उपस्थित होने के आरोप में हेडमास्टर हुसैना खातून और उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में दूसरे स्कूल में बैठे होने एवं उपस्थिति पंजिका में एक ही नाम अंकित होने के आरोप में हेडमास्टर विनीत कुमार सिंह का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय जिगना में 106 के सापेक्ष छह छात्र उपस्थित होने, मार्च से एमडीएम न बनने एवं शिक्षामित्र के अनुपस्थित रहने, प्राथमिक विद्यालय कोल्हुई बिनोहनी में छात्रों की संख्या कम होने, प्राथमिक विद्यालय मुजेहनी में 93 के सापेक्ष छह छात्र उपस्थित होने, 25 अप्रैल को एमडीएम न बनने के बावजूद पंजिका में छात्रों की संख्या भरने के आरोप में संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।

प्राथमिक विद्यालय मुजेहनी में 50 के सापेक्ष मात्र चार छात्र उपस्थित होने, 25 अप्रैल को एमडीएम न बनने के आरोप में शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें