फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लड़की बन युवक को फंसाया, अगवाकर पीटा

Tue, 25 Feb 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार निवासी युवक की मां ने तरबगंज थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले एक रिश्तेदार के घर में शादी में शामिल होने के लिए बेटा घर लौटा था। इसी बीच अमदही गांव निवासी युवक ने उसे लड़की बनकर मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। पीड़ित युवक ने कथित लड़की के कहने पर अपना अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल पर शेयर कर दिया। मां ने बताया कि आरोपी युुवक लकड़ी की आवाज में ही बात करता रहा। इसके बाद उससे 50 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। पीड़ित ने असमर्थता जताई तो उसे मिलने के लिए मनहना बुलाया। सोमवार दोपहर एक बजे मनहना पहुंचने के बाद उसे अगवा कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

बाद में दुर्जनपुर में दुकान में बंधक बना लिया। इस दौरान उसे जमकर पीटा गया। मंगलवार सुबह किसी तरह से परिजन व रिश्तेदारों को जानकारी हो सकी। मां के साथ थाने पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें