गोंडा। सदर तहसील के लेखपाल संतोष शर्मा को गंभीर अनियमितता के आरोप में डीएम नेहा शर्मा ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। ग्राम बादोपुर दिखलौल निवासी राम सुहावन व अनिल ने घरौनी प्रपत्र के सर्वेक्षण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए लेखपाल की शिकायत की थी। इसमें बताया था कि भूखंड संख्या 81/2 पर उनका कब्जा है, लेकिन लेखपाल ने इस भूमि को अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया। एसडीएम (न्यायिक) अशोक कुमार गुप्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने निलंबन की कार्रवाई की है। (संवाद)